हिंदी हैं सम्मान हमारी,
हिंदी ही है जान हमारी
हिंदी बिन अस्तित्व न पाते
हिंदी से है ज्ञान हमारी
हिंदी से हिंदोस्तान है
हिंदी से ये राष्ट्रगान है
हिंदी से ही व्यापार है
हिंदी में स्तंभ चार हैं
हिंदी सबके मुख पर गुंजे
हिंदी से पहचान हमारी
हिंदी का विस्तार अटल हो
हिंदी छाया विश्व पटल हो
हिंदी पहुँचे उदयाचल तक
हिंदी पहुँचे सागर तल तक
हिंदी लाँघे सात समंदर
हिंदी ही है शान हमारी

हिंदी से पायी आजादी
हिंदी गूंजा हिमालय वादी
हिंदी जनसंपर्क की भाषा
हिंदी नहीं है फर्क की भाषा
हिंदी से एकता राष्ट्र की
हिंदी से यशोगान हमारी
हिंदी का गुण पग पग जाने
विश्व है सुनता हिंदी गाने
हिंदी से ये बॉलीवुड है
हिंदी हर भाषा की युद्ध है
हिंदी आगे जग जग फैले
हिंदी से है गान हमारी
हिंदी का साहित्य अमर हो
हिंदी का काव्यत्व हर घर हो
हिंदी में है राम की लीला
हिंदी में ही कृष्ण रसीला
हिंदी में अद्वैतवाद है
हिंदी ही है मान हमारी।
