हृदय रहा सदा संघर्षित
जीवन किया त्याग को अर्पित
देश सेवा में हुआ समर्पित
वो अटल सत्य हो गया…

विलक्षण नेतृत्व, अद्भुत व्यक्तित्व,
विराट भाषण, निर्विरोध शासन
ओजस्वी कवि, प्रखर वक्ता की छवि
अनुशासित कार्यकर्ता, स्वयंसेवक राजनेता
अकाट्य रही सदा जिसकी धारा,
भारतीय राजनीति का ध्रुव तारा
वो अटल सत्य हो गया…
हुआ एक युग का अंत आज
ये कैसी भारत पर गिरी गाज
किया नियती ने ये कैसा काज
हुआ उसपर अब यम का राज
चला यशस्वी रथ यमलोक साज
वो अटल सत्य हो गया…
